February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण गर्मी में पेयजल पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायतपत्र देकर पेयजल पानी की समस्या को लेकर लिखित शिकायतपत्र दिया

बांदा

बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे के तहत पूरे जनपद में पानी की व्यवस्था करने के लिए चलाई जा रही हर घर नल हर नल जल के बड़े बड़े पोस्टर लगाकर जनपद में तीन बार जल शक्ति मंत्री ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर खूब प्रचार प्रसार किया और इस परियोजना में हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के साथ प्रचार प्रसार में भी कई लाख रुपए खर्च कर खूब वाहवाही बटोरी लेकिन आज तक इस परियोजना के दुष्परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखाई देते हैं रास्ते खुदे पडे है जगह जगह पाइप लाइन फटी पड़ी है और पानी आजतक नल में कहीं दिखाई नहीं देता जिससे परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिला अधिकारी बांदा जे रिभा से पानी दिलाये जाने की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि पूरा मामला जिला अधिकारी कार्यालय का है जहां बांदा जनपद के अछरौड गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हर घर नल से हर घर को जल दिलाये जाने की ।
ग्रामीणों ने बताया कि अछरौड गांव में पहले से ही पानी की भारी किल्लत रहती थी नदी से लोग पानी लाकर पीते थे लेकिन बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनने के बाद और अवैध खनन से अब नदियों में भी पानी नही बचा लेकिन सरकार की इस योजना से लोगों को विश्वास था कि शायद अब इस गांव में पानी की समस्या सही हो जायेगी। गांव की हर गली मे एल,एन,टी कंपनी ने रोड खोदकर पाइप लाइन डाल दी हर घर के बाहर नल भी लगा दिए गए एक वर्ष से गांव के लोगों को जल्दी ही पानी देने का आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक नल की टोंटी से एक बूंद पानी नहीं आया ।यह हाल किसी एक गांव का नहीं बल्कि पूरे जनपद का है जहां पानी नही पहुंचा। लोग दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
इस दौरान घासीराम निषाद के साथ विमल द्विवेदी,रामनारायण शुक्ला,मनोज शुक्ला,शिवबरन सिंह,रामनरेश यादव उर्फ बल्लू,जगप्रसाद खेंगर,लवकुश विश्वकर्मा,रोहित सिंह,होरीलाल,अरविन्द पाल,शिवबदन सोनी,सोहन शर्मा,चन्द्रप्रकाश पाल,विक्रम,अभय कुमार,यज्ञदेव तिवारी,लायक सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *