February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक महिला टीम के द्वारा जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीजों को वितरित किया गया खाद्य सामग्री

1 min read
Spread the love

रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा सैकड़ों मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब, सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज और मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में,डॉ0 प्रिया सिंह जी की उपस्थिति में, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सदस्य श्रीमती रश्मि सिंह और श्रीमती फरज़ाना बेगम के द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की।रिज़वान अली अध्यक्ष,मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,शकील खान(M R),रिया खान महिला महामंत्री,शहाना खान, अनम खान सदस्यआदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *