March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध खनन तालाब की मिट्टी जेसीबी से खोदकर बिक्री का आरोप

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के मयाबाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरा दाउदपुर में तालाब की मिट्टी को जेसीबी से खोदकर बेचे जाने का गंभीर आरोप लगा है। पूराबाजार की ददेरा ग्राम पंचायत के बाद अब देवरा दाउदपुर के ग्रामीणों ने भी इस अनियमितता की शिकायत उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई और गहरीकरण के नाम पर जेसीबी से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर कहीं और भेजा जा रहा है।ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि तालाब को गहरा या साफ करना था, तो मनरेगा मजदूरों से काम कराकर स्थानीय रोजगार सृजन किया जा सकता था। लेकिन मिट्टी को न तो तालाब की बाउंड्री ऊंची करने में इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही स्थानीय स्तर पर रखा जा रहा है, जो मिट्टी बिक्री के संदेह को बल देता है।ग्राम प्रधान शशि प्रभा सिंह ने बचाव में कहा कि ग्राम पंचायत की खुली बैठक में तालाब की सफाई और गहरीकरण का प्रस्ताव पारित हुआ था, और उसी के तहत यह काम हो रहा है। लेकिन ग्रामीण इसे महज दिखावा बता रहे हैं और मिट्टी बिक्री का आरोप लगा रहे हैं।रिंग रोड निर्माण के चलते जिले में कई तालाबों से जेसीबी द्वारा मिट्टी खोदने की शिकायतें बढ़ रही हैं, लेकिन खनन विभाग इस मामले में खामोश है। जहां अन्य ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों से तालाबों का गहरीकरण हो रहा है, वहीं देवरा दाउदपुर में जेसीबी का उपयोग सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *