February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग की लापरवाही, पंद्रह दिनों से बिजली गुल अंधेरे में डूबा गांव

1 min read
Spread the love

पंद्रह दिनों से बिजली गुल अंधेरे में डूबा गांव बिजली विभाग की लापरवाही ।

नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद फिर भी ग्रामीणों को नहीं मिली बिजली

ग्रामीण बेहतासा गर्मी से परेशान अधिकारी हुऐ मौन नहीं उठाते फोन वर्तमान जेई मनोज शर्मा

गर्मी अपने चरम पर, पन्द्रह दिनों से ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में रहने को हुआ मजबूर कई शिकायत के बाद भी नहीं हुआ कोई समाधान ,बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी के चलते ग्रामवासी हैं परेशान

अमानीगंज -अयोध्या

जनपद अयोध्या के अंतर्गत विकास खंड अमानीगंज के के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमानीगंज विद्युत उपकेंद्र अन्तर्गत ग्राम सभा इच्छोई व भीखी का पुरवा के पूरे रजऊ का पुरवा का हैं, यह पुरवा दोनो मौजा के बॉर्डर पर होने के कारण दोनो में निहित है जहां 17 मई से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरे गांव की विद्युत सप्लाई बाधित है, ग्रामीणों के कई बार शिकायत के हफ्तों बाद ट्रांसफार्मर तो लगा किन्तु गांव में सप्लाई नहीं पहुंची ,जिसकी शिकायत पुनः गांव के दो दर्जन उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया ऑनलाइन भी शिकायतें की गई लेकिन कर्मचारियों के कान पर जूं नहीं रेंगा।एक तरफ तो सरकार दावा करती है कि बिजली विभाग खराब ट्रांसफार्मर को 6 से 8 घंटे के भीतर बदलकर 24 घंटे के अंदर पुनः विद्युत व्यवस्था बहाल करके दे देता है यहां तो दो सप्ताह हो गए अभी तक सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। इस संबंध में जब जेई मनोज शर्मा से संपर्क किया गया तो फोन रिसीब नहीं हुआ बेल जाती रही बराबर कई ग्रामीणों ने बताया कि फोन करने पर जेई साहब का फोन रिसीव नहीं होता 1912 पर भी शिकायत दर्ज़ कराई गईं परन्तु विभाग के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा जब इस सम्बन्ध में अवर अभियंता विद्युत विभाग अयोध्या से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत प्राप्त हुई है शीघ्र ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *