लंभुआ उपजिलाधिकारी कोर्ट में अधिवक्ताओं और अर्दली के बीच हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा
1 min readसुल्तानपुर।
लंभुआ उपजिलाधिकारी कोर्ट में अधिवक्ताओं और अर्दली के बीच हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद अर्दली की तहरीर पर अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित हो गया है।विवाद अब लंभुआ तहसील से निकलकर जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। अधिवक्ताओं की सात सदस्यीय वरिष्ठ टीम ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी आवास पर पहुंचकर अपनी बात रखी और निष्पक्ष जांच की मांग की।सूत्रों के अनुसार,जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। यह टीम आगामी सोमवार को मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।गौरतलब है कि बीते दिनों लंभुआ एसडीएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अर्दली और अधिवक्ताओं के बीच कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई थी,जिसके बाद मामला गरमा गया है।

