सरेशाम बीते तीन दिन में दूसरी बार बाइकर्स गैंग ने चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल
1 min readशास्त्रीनगर मे तीन दिन के भीतर दुबारा चेन स्नेचिंग
सुल्तानपुर।

सरेशाम बीते तीन दिन में दूसरी बार बाइकर्स गैंग ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस लकीर पीटती हुई नजर आ रही है।
बीते 28 मई को शाम करीब 07 बजे शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी अभिमन्यु त्रिपाठी की मां सब्जी लेने निकली थी।तभी रास्ते में पूर्व सांसद मेनका गांधी के आवास के सामने अज्ञात बाइक सवार लुटेरे उनके गले से चेन खींचकर विद्या मंदिर स्कूल की तरफ भाग निकले थे।मामले में पुलिस ने अभिमन्यु त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। आज शनिवार शाम को दुबारा उसी मोहल्ले की निवासी अनुपमा पत्नी शैलेन्द्र सिंह किसी कार्य वश घर से बाहर निकली थी।तभी विद्या मंदिर के पास पानी की टंकी के पास बाइक सवार लुटेरे उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए।लगातार तीन दिन के भीतर दो बार चेन स्नेचिंग की वारदात से मोहल्लेवासी दहशत में आ गए है।बता दे कि इस मोहल्ले में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से हजारों परिवार निवास करते है।शास्त्री नगर चौकी के पास मंदिर होने की वजह से सैकड़ों महिलाएं शाम के समय मंदिर में दर्शन करने व सब्जी खरीदने आती है।इस प्रकार अगर लूट की घटनाएं होती रही तो शाम के समय महिलाओं का निकलना दूभर हो जाएगा। नगर कोतवाल धीरज कुमार बोले लूट की घटना होने की बात सामने आई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
