February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

1 min read
Spread the love

वाराणसी

विकास खण्ड सेवापुरी ब्लाक सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला फेडरेशन लि. के चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यों और समाज सेवा से यह सिद्ध कर दिया कि नारी शक्ति कभी कमजोर नहीं होती। रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि समाज सेवा और परोपकार ही सच्चा धर्म है। रानी अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और समाज को नयी दिशा दी। राकेश सिंह अलगू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। मात्र शक्ति सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान का करारा जवाब देकर देश का नाम रौशन किया।

अहिल्या बाई ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की
कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डाक्टर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़ीवादिता के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने किया। इस मौके प्रमुख रूप से निर्मला पटेल, रीता सिंह, रेखा दुबे, सहित तमाम महिला नेत्री व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *