February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी बांदा जे0रीभा की अध्यक्षता में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग अवश्य की जाए तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण समय से किया जाए। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में विभागीय कार्यों में कमी पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गृह भ्रमण की फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर अवश्य की जाए तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण एवं निगरानी की रिपोर्ट भी फीड की जाए।
उन्होंने आगामी माह में संभव अभियान के संचालन के संबंध में सभी तैयारियां करने की निर्देश दिए। उन्होंने वी एच एस एन डी दिवस के आयोजन एवं प्रगति रिपोर्ट की भी फीडिंग पोषण ट्रैकर एप में किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि टी एच आर प्लांट से तैयार होने वाले पोषाहार को समय से तैयार कराकर आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्र पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ को निर्देश दिए की संबंधित सीडीपीओ के क्षेत्र में सुपरवाइजर के कार्यों में किसी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित सीडीपीओ के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सीडीपीओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *