पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
1 min readबांदा

जनपद के बबेरू थाना पुलिस टीम ने अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.05.2025 को थाना बबेरु पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कस्बा बबेरु के रहने वाले संतोष पुत्र श्यामपाल सिंह द्वारा दिनांक 26.05.2025 को थाना बबेरु पर सूचना दी कि दिनांक 22.05.2025 की रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरु पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 28.05.2025 को थाना बबेरु पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को नवीन मण्डी बबेरु के पिछले गेट के पास से गिरफ्तार किया गया मौके से चोरी की बैटरी व तलाशी में उनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है ।
बरामदगी-
▪️04 ई-रिक्शा की बैटरी (चोरी के)
▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️01 जिदां कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राज सविता पुत्र शिवपूजन निवासी फौजी कॉलोनी कस्बा व थाना बबेरु जनपद बांदा ।
- सोनू कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी उमरी थाना बबेरु जनपद बांदा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- - जयचन्द्र सिंह चौकी प्रभारी कस्बा बबेरु
- उ0नि0 रामेन्द्र सिंह
- हे0कां0 रजनीश कुमार
- हे0कां0 धर्मराज
- कां0 निर्मल कुमार
- कां0 सूर्यांशू
