February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस टीम द्वारा गोवध में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बांदा

थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गोवध में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

बांदा -पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर राजवीर सिंह के नेतृत्व में थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना मटौंध पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 199/24 धारा 3/5(क)/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 1955 व 11(1)घ पशु क्रुरता निवारण अधि0 1960 में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया गया ।
गौरतलब हो कि दिनांक 28/29.05.2025 की देर रात्रि को थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम द्वारा गौरिहार-छतरपुर रोड पर आलमखोड मोड थाना मटौंध के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक संदिग्ध कार में एक व्यक्ति गौरिहार एमपी बॉर्डर की तरफ से मटौंध की ओर आते हुए दिखा । जिसमें पुलिस को चेकिंग करता हुआ देख कर कार मोड़ कर भागने का प्रयास किया । पुलिस द्वारा व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पीछा किया गया तो व्यक्ति ने पुलिस को जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया । आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पर म0प्र0, उ0प्र0 मे पशु क्रुरता व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे आधा दर्जन मामले पंजीकृत है तथा अभियुक्त द्वारा थाना मटौंध पर गोवध के मामले में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 199/24 धारा 3/5(क)/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 1955 व 11(1)घ पशु क्रुरता निवारण अधि0 1960 में दिनांक 23.12.24 से वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किये जा रहे थे, पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।
बरामदगी-
▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
▪️01 I-20 कार
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. फैजान पुत्र असलम खान निवासी ग्राम नजीराबाद रघुराजनगर थाना सिटी कोतवाली जनपद सतना (म0प्र0)
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
  2. श्री संदीप कुमार थानाध्यक्ष मटौंध मय टीम
  3. श्री कृष्णदेव त्रिपाठी प्रभारी एसओजी मय टीम

आपराधिक इतिहास फैजान पुत्र असलम खान निवासी ग्राम नजीराबाद रघुराजनगर थाना सिटी कोतवाली जनपद सतना (म0प्र0)

  1. मु0अ0सं0 352/19 धारा 279 भादवि व 180/181/3/5 एमवी एक्ट व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 सिटी कोतवाली जनपद सतना (म0प्र0)
  2. मु0अ0सं0 86/21 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढार जनपद शहडोल म0प्र0
  3. मु0अ0सं0 834/21 धारा 66/192/130/177(3)/81/77/177/56 एमवी एक्ट व 11(1)डी पशु क्रुरता निवारण अधि0 व 4,6,10 एमपी सिविल सर्विस (क्लासिफिकेशन कंट्रोल एमपी अपील अधि0-1966)
  4. मु0अ0सं0 148/22 धारा 4/9,6/9 म0प्र0 गौवंश अधि0 11(1)(f)/11(1)घ/11(1)(c)कृष्क पशु क्रुरता निवारण अधि0 धारा 66/192 एमवी एक्ट थाना गौरीहार छतरपुर (म0प्र0)
  5. मु0अ0सं0 116/22 धारा 34/379 भादवि व 177/192/192ए/56/66/81 एमवी एक्ट 10/11/6/6A/6(क)/9(1)म0प्र0 कृष्क पशु परिक्षण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना जौतपुरी अनूपपुर म0प्र0
  6. मु0अ0सं0 199/24 धारा 3/5(क)/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधि0 1955 व 11(1)घ पशु क्रुरता निवारण अधि0 1960 थाना मटौंध जनपद बांदा ।
  7. मु0अ0सं0 110/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *