डिप्टी सीएम के समर्थन में समाजसेवी राजन पांडेय के आवास पर हुई बैठक
1 min readअयोध्या।
जिले के चर्चित समाजसेवी राजन पांडेय के कुमारगंज स्थित आवास पर प्रबुद्ध समाज की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के ऊपर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से की गई घटिया टिप्पणी से समाज का प्रबुद्ध वर्ग आहत है, क्योंकि उनकी दिवंगत मां और बाप को लेकर जिस तरह टिप्पणी की गई है वो अक्षम्य है। राजन ने कहा कि राजनीति में सहमति असहमति आरोप प्रत्यारोप सब चलते हैं और चलते रहेंगे पर समाजवादी पार्टी के लोग इस ओछी स्तर पर आकर टिप्पणी करेंगे ये अकल्पनीय था। राजन ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मांग किया है कि जिसने भी ऐसे घटिया टिप्पणी कर समाज में वैमनस्यता पैदा करने की कोशिश की है उसको तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए क्योंकि ब्रजेश पाठक की मां उनकी भी मां है और मां पर ऐसी टिप्पणी करने वाले को कभी माफ नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर गजराज मिश्रा फौजी, सुरेश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, राज नारायण पांडेय, ओमप्रकाश यादव, राजू पांडेय, अभिषेक तिवारी, महाकाल सोनू मिश्र, हरीश तिवारी, सुनील तिवारी, विक्की दुबे, रवि तिवारी, त्रिलोकीनाथ पांडेय, राजन शुक्ल, मोनू तिवारी, अनिल मिश्रा, मोंटी शुक्ला, अंकित पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

