पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश, चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार नगदी व अन्य सामान बरामद
1 min readअमरपाटन पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश,12 घंटे के अंदर धाराएं चार आरोपी
बीते दिनों अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मौहट में सोने जेवरात की हुई चोरी के मामले का आज एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने खुलासा किया है।
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मौहट में लक्ष्मण पटेल के घर अज्ञात चोरों ने पुत्री के विवाह के लिए रखे 3 लाख 90 हज़ार रुपये की कीमत के 12 नग मनचली , 1पीस लॉकेट कुंदा माला,12 पीस दाना,2 नग झुमका चोरी किया था मामला पंजीबद्ध होने के बाद एसपी सुधीर अग्रवाल के निर्देशन मे अमरपाटन पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है वही 2 आरोपी फरार हैं जिनकी तलास की जा रही हैं पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस चोरी गए मसरुका को जप्त किया है तथा पकड़े गए चारो आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।

