प्रांतीय कोषाध्यक्ष स्व:रमेश चंद्र मिश्र को जिले भर के शिक्षामित्रों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
1 min readप्रांतीय कोषाध्यक्ष स्व:रमेश चंद्र मिश्र को जिले भर के शिक्षामित्रों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा आयोजन में सैकड़ों शिक्षामित्रों ने जताया शोक
सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष स्व:रमेश चंद्र मिश्र के असामयिक निधन से समस्त शिक्षामित्र समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।स्व:मिश्रा जी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.,21/05/2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र समुदाय में गहरा दुख व्याप्त हो गया।इसी क्रम में जिला मुख्यालय तिकोनिया पार्क सुलतानपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.जिसमें जनपद के सभी विकास खंडों से सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र साथी उपस्थित हुए।सभी ने अपने प्रिय नेता के प्रति श्रद्धा,सम्मान और संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री पवन कुमार द्वारा किया गया।वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व:मिश्रा जी के संघर्षशील जीवन,संगठन के प्रति समर्पण और शिक्षामित्रों के अधिकारों की रक्षा हेतु किए गए उनके योगदान को विस्तार से बताया।जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि स्व:रमेश चंद्र मिश्रा जी न केवल एक कोषाध्यक्ष थे,बल्कि शिक्षामित्र आंदोलन की आत्मा भी थे।उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई असंभव है।श्रद्धांजलि सभा के दौरान शिक्षामित्र साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और संकल्प लिया कि वे मिश्रा जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षामित्रों की आवाज को और बुलंद करेंगे।
इस श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर प्रांजली श्रीवास्तव, पूजा चौबे, दीप्ति, वंदना तिवारी, संगीता देवी, राम प्रसाद मिश्र, राजदेव यादव, रामअवतार वर्मा, मो.रईस खान, अवधेश पांडेय, अर्धेन्दु सिंह,उदय प्रताप पांडेय, संतराम पाल, अंकित श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, धनंजय यादव, राजू, शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार दुबे, करुणा शंकर पांडेय, शीतला प्रसाद दुबे, शिवकुमार वर्मा, आदि सैकड़ों शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

