February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

50 वर्षों से पुरानी आबादी पर शिकायतकर्ता का चला आ रहा कब्जा, दबंगों ने उखाड़ा खूंटा

1 min read
Spread the love

पुलिस और तहसील प्रशासन की बात को नहीं मानता दबंग, कर रहा मनमानी, खूटा उखाड़ते हुए वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, महिला को दे रहा जान से मारने की धमकी

मिल्कीपुर अयोध्या
थाना कुमारगंज क्षेत्र के देवगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुशीला पत्नी सूर्यभान निवासी ग्राम दुर्गन पोस्ट पालपुर ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त गांव निवासी राम लखन पुत्र भगवती प्रसाद दिनेश कुमार पुत्र राम लखन ने मेरी पुश्तैनी जमीन जो पुरानी आबादी में दर्ज है जिस पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर रखा है पीड़िता सुशीला देवी ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि पूर्वजों के समय से पुरानी आबादी की जमीन पर मेरा कब्जा था जिस पर खूंटा गडकर अपने जानवरों को बांधती चली आ रही हूं विपक्षी दबंग और सर्कस किस्म के व्यक्ति हैं जिनके द्वारा गाड़े गए खूंटे को जबरन तोड़ दिया है और बगल में कूड़ा करकट आदि रखकर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं जब इसका विरोध किया जाता है तो विपक्षी लोग परिवार सहित घर घेर लेते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं जबकि इसकी सूचना उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर तथा कुमारगंज थाना और स्थानीय पुलिस चौकी देवगांव पर की गई है। मौके पर चौकी इंचार्ज सहित अन्य अधिकारी आए और मौके का मुवायना भी किया और विपक्षियों को हिदायत दी कि उस जमीन पर कब्जा न करें। लेकिन विपक्षियों का इतना हौसला बुलंद हो चुका है। कि स्थानीय पुलिस चौकी से लेकर तहसील प्रशासन तक की बात को दबंग लोग नहीं मान रहे हैं और जमीन पर जबरन कब्जा बना लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *