February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने तेल छिड़क कर लगाईं आग, आत्मदाह करने का किया प्रयास

1 min read
Spread the love

अफजलगढ़

घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने तेल छिड़क कर आग लगाई बुरी तरह झुलसी मायका पक्ष ने पति पर जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई पीएचसी में भर्ती महिला को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता का आग लगने से बुरी तरह झुलसने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सीरवासुचन्द निवासी
नसीम अहमद की पत्नी हिना गुरुवार को प्राप्त संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष ने मौके पर पहुंच कर सीएचसी अफजलगढ़ भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता हनीफ पुत्र बुन्दू निवासी मौहल्ला हयात नगर थाना व कस्बा स्योहारा ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके पति और सास ने घरेलू कलह के चलते जलाकर मारने का प्रयास किया है इससे पूर्व भी गत वर्ष एक बहू की करंट लगने से मौत हो गई थी।
उधर महिला के पति नफीस अहमद व ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिनों से पति-पत्नी के दरमियान घरेलू मामलों को लेकर विवाद चल रहा था गुरुवार प्रातः 7:00 बजे महिला ने अपने पति से तबीयत खराब होने को बताकर दवाई मंगाने के लिए भेज दिया इसी दरमियान महिला ने घर में रखा केरोसिन तेल अपने ऊपर छिड़क आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर मौहल्ले वालों ने महिला को जलने से बचाया। महिला की सास लाडो दो दिन पूर्व अपने रिश्तेदारी में रामनगर (उत्तराखंड) गई थी घटना की सूचना पाकर वह गुरुवार प्रातः गांव लौट आई।
पुलिस क्षेत्राधिकार राजेश कुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा महिला के पति और सास पर जलाकर मारने के प्रयास के संबंध में थाना में तहरीर दे दी है दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जांच पूरी होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *