न्यालय में विचाराधीन मामले में दबंगों ने कोलिया में बना ली दीवाल, स्थानीय पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप
1 min read
मिल्कीपुर/अयोध्या

दीवानी न्यायालय में चल रहा मुकदमा फिर भी दबंगों द्वारा कोलिया में बना ली दीवाल
अयोध्या जनपद थाना खंडासा क्षेत्र के चौकी क्षेत्र खंडासा अंतर्गत अटेसर गांव निवासी पीड़िता चंद्रावती के पुत्र बृजभान यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के निवासी सूरज सिंह पुत्र पवन सिंह शुभम सिंह पुत्र पवन सिंह ने हमारे मकान के मध्य में 7 फीट की कोलिया छोड़ी गई थी। जिससे बरसात का पानी निकलता था परंतु विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर लगभग 8 फीट की दीवाल बना लिया है। और कोलिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।जबकि मामला दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है परंतु विपक्षी गण दबंग और सर्कस किस्म के व्यक्ति हैं। जिन्होंने कोलिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है पीड़िता चंद्रावती के पुत्र बृजभान यादव ने मीडिया से मुखातिब होकर ने आरोप लगाया है कि थाना खंडासा पर प्रार्थना पत्र देने गया तो चौकी इंचार्ज ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और थाने पर बिठा लिया और विपक्षियों को न बिठाकर उन्हें दीवाल बनाने के लिए बोल दिया। पीड़ित बृजभान ने यह भी बताया कि इस मामले में सन 2002 में एक बार विवाद हुआ था जिसे चौकी पर पूर्व प्रधान सहित अन्य गण मान्य लोगों के साथ बैठकर समझौता हुआ था कि कोलिया से बरसात का पानी पूरब दिशा से दक्षिण दिशा की ओर बहेगा।
जब इस संबंध में मौखिक रूप से चौकी इंचार्ज से वार्ता की गई तो उनका कहना है कि छत के ऊपर से गुम्मे बाजी कर रहे थे। जिसका वीडियो साक्ष्य के आधार पर हैं और मुकदमा पंजीकृत कर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।बाकी लगाए गए आरोप गलत है।
