यातायात पुलिस द्वारा चारपहिया वाहनों में अवैध रुप से लगी काली फिल्मों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
1 min read
बांदा

जनपद में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 23.05.2025 को यातायात पुलिस द्वारा जनपद में वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
साथ ही आम जनमानस से भी अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों में किसी भी प्रकार की काली फिल्म ना लगाए तथा जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें ।
