February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला एवं साहित्य कला साधक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम

1 min read
Spread the love

लखनऊ

कलार्पण भारत,बेसिक एजूकेशन मूवमेंट् आफ इंडिया एवं राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में अतंराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला एवं साहित्य कला साधक सम्मान समारोह में प्रदेश भर से पधारे सभी कला,साहित्य,संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कला सधाको को कला भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मा.बृजेश पाठक जी रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.शिवप्रकाश सिंह जी,विशिष्ट अतिथि डा.धनंजय सिंह जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिगम्बर नारायण तिवारी जी,राजेश शर्मा जी संयोजक बेसिक एजूकेशन मूवमेंट् आफ इंडिया तथा प्रदेश अध्यक्ष शिवतनय श्रीवास्तव जी एवं डा.सुनील कुमार विश्वकर्मा,द आदरणीय दया चतुर्वेदी जी रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।डा.शिवप्रकाश सिंह ने सभी कला साधकों का सम्मान उद्बोधन के माध्यम से करते हुए सभी को कलार्पण संस्था के विषय में प्रकाश डालते हुए भारतीय साहित्य, संस्कृति,कला के संवर्द्धन हेतु संस्था से जुड़ने का आवाहन किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी कहा उत्तर प्रदेश सरकार में सभी प्रदेश के क्षेत्रीय कलाकारों का सम्मान करने का उद्देश्य बनाया हैं।जिसके क्रम में कलार्पण एवं संगीत अकादमी से जुड़े सभी कलाकारों को आज सम्मान किया गया हैं।हमारी सरकार निरंतर भारतीय कला साहित्य संस्कृति के उत्थान में समर्पित हैं।इस अवसर पर राजेश शर्मा जी,डा.महेद्र जी रजिस्टर हाईकोर्ट लखनऊ,डा.पुष्पेद्र सिंह जी,सपना जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री बेसिक एजूकेशन मूवमेंट्,जग प्रसाद तिवारी जी,सरोज कुलवे जी,राहुल शर्मा जी, दीनदयाल सोनी,सूरज कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मनोज कुमार मृदुल, नरेंद्र सक्सेना,राजेन्द्र सक्सेना जी वरिष्ठ प्रचारक,आनंद किशोर लाल जी,चंद्रप्रकाश व्यथित’जी, आदरणीय अनीता तिवारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,आदरणीय सुबोध दुबे जी,एस बी शर्मा कानपुर,किरन सेठी, रामशंकर गौर,आदि साहित्य संगीत कला साधक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *