पुलिस के द्वारा 48 घंटे में हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार किया खुलासा
1 min readएसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
जनपद के थाना तारून क्षेत्र में हुई युवक कमल सिंह की हत्या का अयोध्या पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा। तारून पुलिस व एसओजी की टीम ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। आला कत्ल भी बरामद। शराब पीने के दौरान दोनों में हुआ था विवाद। विवाद के बाद दोनों ने कमल सिंह की ईट से कूच कर कर दी थी हत्या। आरोपी लाखन सिंह थाना पूराकलंदर क्षेत्र का तो विकास सिंह थाना महाराजगंज क्षेत्र का है निवासी। हिस्ट्रीशीटर भी है विकास सिंह। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी। थाना तारून के गौराघाट के पास 19 मई की रात देसी ठेके पर मृतक कमल सिंह के साथ हुआ था विवाद। 20 मई की सुबह सड़क पर मिला था शव। तारून पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय में। भेजा गया जेल।

