February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की महत्वाकांक्षी टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 का समारोह पूर्वक हुआ टूल किट्स का वितरण

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर
 उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की महत्वाकांक्षी टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आवेदकों को दोना पत्तल, पॉपकार्न मेकिंग मशीन एवं माटीकला कारीगरों को पगमिल का वितरण किया गया।
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के पूर्व सदस्य एम0पी0 प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्षा सुमन राव कोरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के टूल किट्स लाभार्थियों को मशीने वितरित करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रोत्साहन में मील का पत्थर बताया। विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र भार्गव प्रदेश महामंत्री प्रजापति समाज ने ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो तक योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 
    जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम सुरेश यादव ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद के 52 लाभार्थियों का चयन टूल किट्स वितरण हेतु किया गया, माटीकला के 30 एवं पॉपकार्न के लाभार्थियों को टूल किट्स का वितरण मा0 प्रभारी मंत्री जी एवं विधायक गण की उपस्थिति में समारोह पूर्वक किया गया था, अवशेष लाभार्थियों को टूल किट्स का वितरण आज जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें दोना पत्तल के 08 लाभार्थी, पॉपकार्न मशीन के 06 लाभार्थी एवं पगमिल के 03 लाभार्थियों को मशीन वितरित की गयी।

उन्होने बताया कि माडल प्रोजेक्ट के तहत माटीकला पगमिल एवं हनी बाक्स का वितरण जनपद में पहली बार टूल किट्स योजना में किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी पॉपकार्न मेकिंग मशीनों के लिए 25 मई एवं विद्युत चालित चॉक हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार पाण्डेय, आशुतोष मिश्र, राम प्रकाश पाल एवं शनि कुमार सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *