February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का हुआ भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

जनपद के रहने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को दी गई कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी से उत्साहित कांग्रेसियों ने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर सभी नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश प्रताप सिंह को रायबरेली पूर्व मंत्री मोईद अहमद को अमेठी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल त्रिपाठी प्रयागराज गंगा पार से कोऑर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई कोऑर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे, जिससे मिशन 2027 फतेह करने में कामयाबी मिलेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, कालीसहाय सिंह, मुबीन अहमद, वरुण मिश्र फिरोज अहमद, राजेश तिवारी, पवन मिश्र कटांवा, ममनून आलम , इंद्रकेस शर्मा, कमर खान महेन्द्र सिंह सिराज भोला प्रेम भारती तेज बहादुर पाठक कंचन सिंह अरुणा तिवारी मीनू यादव मानिक श्रीवास्तव मोहित तिवारी योगेश पांडे हर्ष नारायण मिश्र अभिनव श्रीवास्तव डीसी पांडे अनीस अहमद दीपक सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *