गोमती नदी में तैरता मिला 45 वर्षीय अधेड़ का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
1 min readसुल्तानपुर

गोमती नदी में तैरता मिला व्यक्ति का शव,इलाके में सनसनी।रविवार सुबह गोमती नदी में तैरता मिला एक व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। कुड़वार पुल के नीचे मिला शव,ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना। मृतक की पहचान जीत लाल उर्फ लल्लू (45) निवासी गोबिंदपुर,मजरे बरासिन के रूप में हुई है। सूचना पर वलीपुर चौकी इंचार्ज अनिल सक्सेना मौके पर पहुंचे,शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक राजगिरी और ओझा का कार्य करता था।परिजनों के अनुसार,जीत लाल बीती रात 12 बजे घर से निकले थे,सुबह तक नहीं लौटे। परिजनों में कोहराम,पुलिस कर रही है जांच-हादसा,आत्महत्या या साजिश।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा।
