February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा सरकार पर सपा अखिलेश यादव ने साधा निशाना बोले,भाजपा सरकार विकास विरोधी

1 min read
Spread the love

भाजपा सरकार विकास विरोधी है अखिलेश यादव

भाजपा चाहे तो सपा से नदी सफाई का ट्यूशन ले सकती है अखिलेश यादव

भाजपा नदियों की सफाई तो नहीं कर पाई, लेकिन जनता भाजपा की सफाई करने की योजना बना चुकी है अखिलेश यादव

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार विकास विरोधी है। इसने जनता से किये किसी वादे को पूरा नहीं किया। नदियों की सफाई नहीं हुई। भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार और लूट है। बजट की बंदरबांट है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। नदियों की सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। नदियों की सफाई के लिए समाजवादी सरकार में किये जा रहे कार्यों को भाजपा सरकार ने रोक दिया। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में हुए गोमती रिवरफ्रंट के कार्य को भी पूरा नहीं होने दिया। द्वेष भावना के चलते उसे रोक दिया।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाकर नदियों की सफाई के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया था कि इसी तरह से प्रदेश की अन्य नदियां भी साफ हो सकती है। भाजपा सरकार ने गंगा नदी की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किये लेकिन 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई। स्थिति जस-की-तस है। भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार गंगा में रसायनिक प्रदूषण से जलीय जीवों की कई प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। मां गंगा की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ रू0 के बजट की लूट हो गई।

अखिलेश यादव ने कहा कि नदी जीवन देती है, किसी का जीवन लेती नहीं है। अब यमुना पर सिर्फ़ सियासत होगी या नदी की सफ़ाई की जगह केवल फ़ंड का सफाया होगा? याद रहे यही यमुना नदी ताजमहल के पीछे बहती है, जहाँ दुनिया भर से टूरिस्ट आते हैं। प्रदूषित नदी सरकार की छवि को भी दूषित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नदियों के नाम से कई बार ठगा है। ‘नमामि गंगे’ का जुमला बहकर न जाने कहाँ चला गया है और अब यमुना की सफ़ाई के नाम पर यमुना नदी का ‘जंतु और पादप’ जीवन ही भाजपाई जुमला बनकर रह गया है।

भाजपाई चाहें तो समाजवादियों से नदी की सफ़ाई की ट्यूशन ले सकते है। समाजवादी की सरकार के समय हुए गोमती रिवरफ्रंट की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उदाहरण को समझने के लिए समाजवादियों को बुलाकर ‘गेस्ट लेक्चर’ आयोजित कर निःशुल्क सीख भी ले सकते हैं। भाजपा नदियों की सफाई नहीं कर पाई लेकिन जनता अब भाजपा की सफाई का कार्यक्रम बना चुकी है। भाजपा की सफाई होते ही सब कुछ अपने आप साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *