February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वर्दी पहन कर दूकान के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का फीता काटना दरोगा को पड़ा भारी

1 min read
Spread the love

वर्दी की गरिमा पर लगा ग्लैमर का दाग – फीता काटना पड़ा भारी- दरोगा लाइन हाजिर वीडियो वायरल- BJP में उबाल
सहारनपुर

गंगोह कोतवाली में तैनात बॉडीबिल्डर दरोगा नीरज पंवार उस वक्त चर्चा में आ गए जब उन्होंने वर्दी पहनकर एक कपड़ों की दुकान का फीता काटा और उसी पल से मानो बवाल मच गया – वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा नेताओं ने कड़ा ऐतराज़ जताते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों को वीडियो भेजकर नाराज़गी जताई और कार्रवाई की मांग कर डाली – दरोगा नीरज पंवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया – सूत्रों का माने तो फीता काटने की घटना तो ताजातरीन थी- लेकिन भाजपा नेताओं से पहले से चली आ रही तल्खी भी इस कार्रवाई की वजह बनी – हालांकि दरोगा के लाइन हाजिर होने के कारणों की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है- इसके बावजूद पुलिस महकमे के भीतर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *