भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर व भारत के वीर जवानों के सम्मान ने निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
1 min readभाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
बाँदा
भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर कि अविस्मरनीय सफलता और माँ भारती के वीर जवानों के सम्मान में आज एक भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा द्वारा निकाली गई l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत कि अध्यक्षता एवं जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व जिला प्रभारी रामकिशोर साहू के नेतृत्व में राइफल क्लब बाबूलाल चौराहा से निकाली गई तिरंगा यात्रा अलीगंज , जिला परिषद चौराहा , अमर टाकीज चौराहा से मुख्य बाजार महेशवरी देवी चौराहा, छावनी होते हुए भाजपा कार्यालय पीली कोठी पहुंची जहाँ यात्रा एक गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई l तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस दौरान भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूँज रहा था l आयोजित गोष्ठी में जल शाक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि यह यात्रा न केवल हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने का अवसर है वल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक जुट हैँ l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारी सेना ने दिखा दिया है कि भारत अब चुप नहीं रहेगा यह तिरंगा यात्रा हर भारतीय के दिल में देशभक्ति कि भावना का जोश भरेगी राष्ट्र के प्रति सर्वस्व निछाँवर करने का भाव भरेगी l जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि अप्रेशन सिन्दूर एक सैन्य कार्यवाही नहीं वल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है साथ ही आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कदम है l

