February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संविदा लाइन मैन पद पर तैनात 35 वर्षीय युवक, सड़क हादसे में घायल संविदा विद्युत कर्मी की हुई मौत

1 min read
Spread the love

अयोध्या बीकापुर।
सड़क हादसे में में गंभीर रूप से घायल संविदा विद्युत कर्मी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। तारुन थाना क्षेत्र के धौरहरा बेनी गद्दोपुर निवासी करमचंद 35 वर्ष विद्युत उप केंद्र बीकापुर मे संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। बुधवार 14 मई को रात्रि करीब 8 बजे बाइक से घर जा रहे थे। बीकापुर कस्बे में कोतवाली के पास प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में करमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरबी पुलिस द्वारा अपने वाहन से बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर लाया गया। सिर में गंभीर चोट होने और हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सक संत कुमार मौर्य ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोमा में होने के चलते जिला अस्पताल से भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिंदगी और मौत से जूझते हुए पीजीआई लखनऊ में शनिवार सुबह मौत हो गई। संविदा विद्युत कर्मी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी के अलावा दो नाबालिक बच्चे हैं। सबके परवरिश की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी। संविदा विद्युत कर्मी की मौत पर एसडीओ संदीप यादव, अवर अभियंता शैलेश यादव, लाइनमैन पवन मौर्य, घनश्याम यादव, सियाराम, घनश्याम मिश्रा सहित सहयोगी विद्युत कर्मियों द्वारा गहरी शोक संवेदना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *