February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

“हम ही हैं अपने बुज़ुर्गों की बैसाखी”: बहू-बेटे ने किया सास-ससुर का सम्मान, दिया समाज को संस्कारों का संदेश–#

1 min read
Spread the love

“हम ही हैं अपने बुज़ुर्गों की बैसाखी”: बहू-बेटे ने किया सास-ससुर का सम्मान, दिया समाज को संस्कारों का संदेश

महुआ/बाँदा–
आज जब आधुनिकता की दौड़ में पारिवारिक रिश्ते टूटने की कगार पर हैं, उसी समय बाँदा जनपद के महुआ गाँव से एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहाँ बहू-बेटे ने सास-ससुर को सम्मान देकर समाज को एक नई दिशा दी है।
सरकारी सेवा में कार्यरत बहू श्रीमती प्रीती द्विवेदी अवस्थी व उनके पति श्री प्रदीप कुमार अवस्थी (वरिष्ठ सहायक .अपर जिला जज. बाँदा) ने अपने पूज्य माता-पिता — श्रीमती राजकुमारी अवस्थी व पर्यावरण संत, फलित ज्योतिषाचार्य ‘आक्सीजन बाबा’ रामकृष्ण अवस्थी जी — की विधिवत पूजा और आरती कर एक अत्यंत मार्मिक संदेश दिया:
मंदिर की पूजा तब तक अधूरी है, जब तक माता-पिता की सेवा नहीं होती।”
पूजा के उपरांत दोनों ने अपने पिता / श्वसुर का हाथ अपने कंधों पर रखवाकर यह संकल्प लिया कि –
बुज़ुर्गों का सहारा बनना हमारा सौभाग्य है। उनका जीवन संवारना ही हमारी सच्ची पूजा है।”
इस सुंदर और अनूठे आयोजन ने समाज में एक नया विचार रोपित किया, विशेष रूप से उन परिवारों में जहाँ बहू और सास के बीच मतभेद आम हो चुके हैं।
श्री प्रदीप कुमार अवस्थी और प्रीति द्विवेदी अवस्थी का स्पष्ट कहना है:
“न तो बहू खराब होती है और न ही सास;श्वसुर दोष विचारधारा का होता है। अगर बहू को उचित सम्मान दिया जाए, तो वही बहू पूरे परिवार की रीढ़ बन जाती है।”
इस अवसर पर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गए और यह दृश्य देखकर अनेक लोगों की आंखों से आँसू छलक उठे। ऐसा प्रतीत हुआ मानो भारतीय संस्कृति जीवंत हो उठी हो। श्रीमती प्रीती द्विवेदी अवस्थी के श्वसुर आक्सीजन बाबा ने इस दौरान कहा कि.. हमारी बहू जो साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा हैं हमारी इस अमानत को संस्कार देने का काम हमारे समधी/ समधन श्री लखनलाल द्विवेदी/श्रीमती लक्ष्मी देवी ने बखूबी निभाया .आप हमेशा अपनी बेटी व हमारी बहू को हमेशा सीख देते है कि सबकी सेवा करों और मुडकर कभी मायके की तरफ न देखना..पारिवारिक संस्कार अमिट होते हैं
संस्कारों से ही समाज बनता है’ — इस विचार को साकार कर रहे हैं यह दंपति, जो आज के समय में एक आदर्श बनकर उभरे हैं।
डा.इन्द्रवीर सिंह जादौन सुप्रसिद्ध मंचनायक ने बहू और बेटे को संस्कारित व समाज को प्रेरणा देने वाली इस युगल जोडी को प्रेषित की अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं।

अवध स्पीड न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *