होनहार बच्चों की प्रतिभा निखारने में माता पिता की महत्वपूर्ण भूमिका :-प्रभात दूबे
1 min read
अमानीगंज अयोध्या
अमानीगंज गंज विकासखंड के धरौली गांव के निवासी प्रेमचंद दुबे के होनहार पुत्र प्रभात दुबे ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जहां एक और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92% से अधिक मार्क्स प्राप्त किया वहीं पढ़ाई के साथ-साथ जेई मेन की परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ,सेना के रिटायर्ड सूबेदार प्रेमचंद दुबे के पुत्र आर्मी पब्लिक स्कूल जोधपुर के छात्र हैं । सेवा नृवित्त होने के बाद प्रेमचंद दुबे की पत्नी बिट्टू दुबे जोधपुर में बच्चों के साथ रहकर उनकी पढ़ाई लिखाई में सहयोग करती हैं, प्रभात दुबे की बड़ी बहन प्रिया दुबे बांदा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं उसने नीट क्वालीफाई करने के बाद विगत साल यह परीक्षा पास की थी । जबकि प्रभात दुबे बीटेक करने के बाद सिविल सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं ,जब इस संबंध में प्रभात दुबे से बात की गई तो उनका कहना है था कि माता-पिता अपने बच्चों के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं, उन्होंने कहा कि मेरी मां मेरे साथ रहकर जहां एक और हमारी परवरिश करती हैं वहीं पिताजी विगत 8 वर्षों से घर पर रहकर खेती-बड़ी व अपनी अन्य जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हैं उनकी इस मेहनत पर उनके परिवार में जश्न का माहौल था ,और परिजनों ने उन्हें घर आने पर फूल मालाओं से लाद दिया तथा मिठाई खिलाकर एक दूसरे की हौसला हाफजाई की।

