February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष ने बढ़ाया मान, क्षेत्र का नाम किया रोशन

1 min read
Spread the love

खण्डासा के होनहार छात्र ने अमानीगंज क्षेत्र का नाम किया रोशन

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष ने बढ़ाया मान

अमानीगंज अयोध्या।

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष मिश्रा ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुष ने हाल ही में घोषित हुए CBSC बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन से 93% अंक हासिल कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।
आयुष की इस सफलता से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके पिता बद्री विशाल मिश्रा इस खबर से बेहद प्रसन्न हैं। वहीं, उनकी माता रंजना मिश्रा जो इस समय पूरी तरह से अपने बच्चों की देखरेख में समर्पित हैं, आदित्य की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सूर्या न्यूज़ इंडिया से आयुष मिश्रा ने बताया कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया है। आयुष न केवल एक मेधावी छात्र हैं, बल्कि वे अपने विद्यालय में एक अनुशासित और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *