February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता कमालुद्दीन खान बने निर्विरोध बार एसोसिएशन अध्यक्ष

1 min read
Spread the love

कमालुद्दीन खान निर्विरोध बने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, पैलानी में खुशी की लह

पैलानी बांदा

तहसील पैलानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता कमालुद्दीन खान को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद अधिवक्ताओं में उल्लास का माहौल बन गया। यह पहली बार है जब मुस्लिम समाज से किसी अधिवक्ता को पैलानी बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन को अधिवक्ताओं ने सौहार्द और एकता की मिसाल बताया।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया, जिससे एडवोकेट कमालुद्दीन खान का अध्यक्ष बनना तय हो गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद उन्होंने अधिवक्ताओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संघ कार्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, कामता प्रसाद वर्मा, हनुमान दास तिवारी, जमील खान, सकील खान, झंडू सिंह, रुद्रदत्त मिश्रा, अभय निषाद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संघ के अन्य पदों में भी कई निर्विरोध निर्वाचित हुए। अभय कुमार निषाद को निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश खेगर, सामान्य उपाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) आदि पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ है। संघ के महासचिव पद के लिए मतदान 22 मई को होगा, जिसमें गयाप्रसाद निषाद और विष्णुदत्त द्विवेदी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कमालुद्दीन खान के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के सक्रिय और पारदर्शी संचालन की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *