मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ अम्बेडकर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ भगवान बुद्ध जयंती समारोह
1 min readमहात्मा बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और ज्ञान का मार्ग दिखाया, उनकी शिक्षाएं हैं मानव जीवन के लिए प्रासंगिक- डॉ शैलेन्द्र मिश्र
मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ अम्बेडकर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ भगवान बुद्ध जयंती समारोह
प्रतापगढ़।
भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईशा पूर्व शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुम्बनी में आज ही की तिथि था हुआ था जो नेपाल में है।आज का दिन उस महामानव की स्मृति में समर्पित है, जिन्होंने संसार को अहिंसा, करुणा और ज्ञान का मार्ग दिखाया।भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ आज भी हमारे जीवन को शांति, संतुलन और सकारात्मकता की ओर ले जाती हैं। उक्त बातें क्षेत्र के तारापुर गांव स्थित शंकर दीनदयाल बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में डॉ अम्बेडकर फाउंडेशन (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) नई दिल्ली के सहयोग से मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित भगवान बुद्ध जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कालेज लालगंज प्रतापगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने कहीं। उन्होंने कहा
आइए, इस पावन अवसर पर “अप्प दीपो भव:” के मूलमंत्र पर चलकर हम भी अपने भीतर के अज्ञान, क्रोध और लोभ को त्यागकर बुद्धत्व की ओर एक कदम बढ़ाएँ। अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय प्रतापगढ के पराविधिक स्वयं सेवक निरंजन प्रकाश तिवारी ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध जयंती समारोह में उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद एन.एस.एस.के कार्यक्रमाधिकारी डॉ फणीन्द्र नारायण मिश्र ने बताया कि भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा आइए, हम सभी भगवान बुद्ध के ध्यान, करुणा और सह-अस्तित्व के पथ का अनुसरण कर समरस व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री प्रोफेसर एस के पांडेय ने महान संत भगवान बुद्ध का जीवन परिचय देते हुए उनके जीवन वृत्त, शिक्षा एवं वीवाह, विरक्ति, महाभिनिष्क्रमण, ज्ञान की प्राप्ति, धर्म -चक्र -प्रवर्तन तथा महापरिनिर्वाण पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में आभार व्यक्त करते हुए आयोजक संस्था मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल ने वक्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पंकज परदेशिया सांस्कृतिक दल ने मनमोहक व उपदेशात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इसके पूर्व अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध के व्यक्तित्व -कृतित्व एवं जीवन वृत्त पर आधारित एक दिन पूर्व आयोजित निबंध लेखन, क्विज़ डिबेट व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड,मेडल एवं मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार एवं मरीजों को फल वितरित किया गया।इस मौके पर प्रोफेसर रिचा सुकुमार, डॉ सीमा त्रिपाठी, डॉ संतोष मिश्र, डॉ गंगा धर मिश्र,राम शरण बर्मा, अनीता शुक्ला, डॉ ज्योत्सना शुक्ला, उपासना शुक्ला, अखिलेश विश्वकर्मा , सुजीत शर्मा, अभय शर्मा,अभिनव, सलीम,खुशी आदि मौजूद रहे।

