February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा हवन यज्ञ कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

एत्मादपुर

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें मुख्य रूप से अखिल विश्व गायत्री परिवार के पावन जन्मभूमि आँवलखेड़ा आगरा के ग्रामीण पृष्ठभूमि गाँव अगरपुर पोस्ट अरेला स्थान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मौके पर महात्मा बुद्ध की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को बताया गया।

इस पर प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार के गायत्री शक्तिपीठ, से जुड़े संरक्षक श्रीमान भरत पटेल जी ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। बुद्ध पूर्णिमा को काफी पवित्र दिन माना जाता है। बात के दिन ही महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। उन्होंने बोध गया में ज्ञान प्राप्ति के बाद संसार को सत्य एवं अ¨हसा का संदेश दिया। गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति आ सकती है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के गायत्री शक्तिपीठ, स्वावलंबन से जुड़े लोगों ने सप्त सूत्री आंदोलन चलाने का संकल्प लिया! गायत्री मंत्र के साथ दीक्षा ग्रहण की। साथ ही मौके पर बच्चों का नामकरण भी कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक युवा समाजसेवी कुँवर ठाकुर प्रवीण चौहान, मानवेन्द्र चौहान, रिंकू चौहान, अभिषेक चौहान, लोकेन्द्र चौहान, सनी ठाकुर, मनीष ठाकुर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *