अम्बेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर निकाली रैली
1 min readबांदा

बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। आपको बता दें कि पूरा मामला अम्बेडकर पार्क का है जहां पर बुद्ध जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई है।
कार्यक्रम निर्धारित समय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात अत्यंत मधुर बुद्ध भजन “बुद्धं शरणं गच्छामि” प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहा। अम्बेडकर पार्क से बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य विशाल धम्म यात्रा जुलूस निकाला गया है इस मौके पर बुद्ध जी के तमाम अनुयायियों ने पैदल धम्म यात्रा जुलूस शहर पर निकाली,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये भगवान बुद्ध के करुणा एवं सत्य के संदेश को अत्यंत सुंदरता से दर्शाया। बुद्ध की शिक्षा, निर्वाण, ज्ञान प्राप्ति,मोक्ष प्राप्ति, संसार को दिए उपदेश, और लोगों में बुद्ध से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।
वहीं भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष सुखलाल बौद्ध जी ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बौद्ध अनुयायियों को जागरूक किया।
इस मौके पर संघमित्रा बौद्ध विहार बांदा ,संत गाडगे बाबा, बहुजन सेवा संघ , आल शिक्षक कर्मचारी, सहित अन्य सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे हैं।
