February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तावित जमीन पर बना रहे आर आर सी सेंटर को दबंगों ने ढहाया, मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

दबंगों ने ढ़हाया आर आर सी सेंटर का निर्माण, पुलिस ने किया गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

अमानीगंज- अयोध्या

कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरा सुमेरपुर गांव में ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तावित जमीन पर बना रहे आर आर सी सेंटर पर दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की नीयत से आर आर सी सेंटर को ढ़हा दिया है। ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव पुत्र जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि गांव में बना रहे आर आर सी सेंटर पर उपरोक्त गांव निवासी मंजू पत्नी राम प्रकाश, राज बक्स पुत्र साहब बक्स, छेदी पुत्र साहब बक्स, राजकिशोर पुत्र राम तीरथ ने मिलकर आर आर सी सेंटर निर्माण को ढ़हाया है। जब इसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो गाली गलौज करने लगे और अमादा फौजदारी पर उतर आए। जिसकी सूचना थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है बाउंड्री वॉल करा दिया गया था जिसको दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से दीवाल को ढ़हा दिया है। जब इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमारगंज से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *