संदिग्ध परिस्थितियों में रुदौली रेलवे ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
1 min readरुदौली अयोध्या
रुदौली रेलवे ओवरब्रिज से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में रविवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।रेलवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मृतक का शरीर धूल और मिट्टी से पूरी तरह लथपथ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को घसीटकर झाड़ियों तक लाया गया होगा। शव रेलवे ट्रैक से करीब 10 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा हुआ था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। यह माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से झाड़ियों में फेंका गया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मृतक की पहचान कर परिजनों से संपर्क किया जाएगा।

