सीएचसी हैदरगंज से हटाए गए अधीक्षक डॉक्टर महिपाल भेजा गया 50 शैय्या देवगांव चिकित्सालय
1 min readहैदरगंज अयोध्या

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज से हटाए गए अधीक्षक डॉक्टर महिपाल भेजा गया 50 शैय्या देवगांव चिकित्सालय ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के अधीक्षक डॉक्टर महिपाल का स्थानांतरण 50 शैय्या चिकित्सालय देवगांव के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है । बताया गया है कि डॉक्टर महिपाल पर पिछले दो वर्षों से कई बार गंभीर आरोप भी लग चुके हैं । इसके बाद उन्हें पद से भी एक बार हटाया जा चुका है । पर अपनी कार्य कुशलता के चलते उन्हें पुनः पद पर आसीन कर दिया गया । इस बीच उनका कार्यकाल सही चल रहा था । परंतु अचानक उनका स्थानांतरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार बनियान द्वारा कर दिया गया । शनिवार की शाम 4 बजे के आसपास मुख्य चिकित्सा अधिकारी का जारी पत्र वायरल होते हीज चर्चा का विषय बना हुआ है । सूत्रों की माने तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पर बड़ा मामला चल रहा है । परंतु मामले को दबाया जा रहा है । शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के आसपास अधिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन के अधीक्षक अंशुमन सहित अधिकारी कर्मचारी भी हैदरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंचायत करते नजर आए । इसके बाद देर रात तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा । अब देखना है की मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या सुशील बनियान अपने जारी पत्र को वापस लेते हैं या फिर अपनी फैसले पर अडिग रहते हैं । वहीं कुछ लोगो का कहना है कि अगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने आदेश को बदल जाता है तो डिप्टी सीएम के एक अकाउंट पर इसकी शिकायत की जाएगी । वैसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज राम भरोसे ही चल रहा है । अधिक्षक डॉ अंशुमान से जब संपर्क किया गया तो वह मामले को टालते नजर आए ।
