February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शमशाद स्पोर्ट्स फिजिकल अकैडमी में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित युवाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के हैरिंग्टनगंज स्थित शमशाद स्पोर्ट्स फिजिकल अकैडमी में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया।

अकैडमी के संस्थापक शमशाद हाशमी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में उनकी अकैडमी से 150 से अधिक छात्र आर्मी, बीएसएफ, सीआईएसफ, उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य सिविल सेवाओं में चयनित हुए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में अकैडमी के 13 छात्र और 8 छात्राओं का चयन हुआ है।

चयनित छात्राओं में अर्चना, वंदना, शिवानी, संतोष, रजनी, रितु सिंह, पिंकी और सरिता शामिल हैं। वहीं छात्रों में विक्रांत, आदित्य, जाबिर, गुलशन, वेद प्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, आमोद यादव, राजवीर, सनी, विकास, अनमोल और कुलदीप ने सफलता प्राप्त की है।

समारोह में लवलेश मिश्रा, माता प्रसाद यादव, पंकज उपाध्याय, अमित तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, गौतम सिंह, चंदन अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *