February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार के ऊपर स्कार्पियो चढ़ाकर मारने का किया प्रयास, बीकापुर कोतवाली में दी गई तहरीर, लिपापोती करने में जूटे थाना प्रभारी

1 min read
Spread the love

अयोध्या

बीकापुर

जहां एक तरफ हाई कोर्ट व सूबे की योगी सरकार का शख्त फरमान “पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

वहीं दूसरी तरफ दबंग थाना प्रभारी बीकापुर लालचंद सरोज के द्वारा मामले पर की जा रही लीपापोती कुछ रसूखदार व्यक्तियों के मिली भगत से

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

वही बीकापुर कोतवाली के द्वारा बीते दिनांक 3/5/2025 को ही स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र बीकापुर में कराया गया मेडिकल

जहां पर वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे के ऊपर प्राण घातक हमला, काली स्कॉर्पियो GJ05RZ0279 से साइड मारकर जान से मारने का प्रयास ग्राम पंचायत रामपुर जोहन (टिकुरहिया) गांव से लगभग 400 मीटर पहले

जिसकी तहरीर बीकापुर थाने पर देने जा रहे थे कि रास्ते में पुनः वही काली स्कार्पियो में सवार दबंगों ने कोछा बाजार स्थित अमावा मोड़ पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास व गाड़ी से उतर कर की हाथापाई व जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर समय लगभग 4.30 बजे शाम को

जबकि जानकारी के मुताबिक पवन कुमार पत्नी ज्योती मिश्रा के बुलाने पर सचिन मिश्रा ग्राम कहोली का पुरवा उरूवाबैश्य निवासी,सच्चिदानंद तिवारी जमोलिया हैरिग्टनगंज निवासी व दो अज्ञात सवार गुंडे काली स्कार्पियो भी हैरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र की बताई जा रही

पब्लिक के बीच बचाव से पत्रकार की बची जान जिसकी जानकारी डायल 112 को दी गई जहां पर मौके पर पहुंची डायल 112 घटना की पुष्टि करने के बाद पत्रकार को सकुशल बीकापुर कोतवाली पहुंचाया

वही घटना की जानकारी होते ही थाने पर मौजूद ग्रामीण एसपी आरे बलवंत सिंह व क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार ने थाना प्रभारी लालचन्द्र सरोज को मौखिक रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया

जहां पर पत्रकार के हाथ पैर और सर में आई छोटे जिसका मेडिकल भी कराया गया स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र बीकापुर में लेकिन कार्रवाई के नाम पर अड़ियल रवैया के थाना प्रभारी लालचंद सरोज पानी फेरते नजर आ रहे

वहीं यदि पुलिस की माने तो टिकुरहिया गांव में ही संपन्न हुए अखंड रामायण पाठ के भंडारे में गई थी काली स्कार्पियो समय लगभग 3 बजे

घटना के दो दिन बाद जानकारी के उपरांत पत्रकार सर्वेश पांडे के द्वारा गाड़ी व दो व्यक्तियों की पहचान की गई जिसकी फुटेज थाना प्रभारी के मोबाइल फोन पर भेजने के बाद भी सिर्फ मामले पर की जा रही लीपापोती जबकि थाना प्रभारी लालचन्द्र सरोज के द्वारा रिसीव भी किया गया

अब देखने की बात है कि ऐसे अड़ियल रवैए के थाना प्रभारी के प्रति क्या कार्रवाई की जाती है व पत्रकार को किस प्रकार मिलता है न्याय जोकि पत्रकार के जीवन के साथ किया जा रहा खिलवाड़
अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *