देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें :- सपा अखिलेश यादव
1 min readपाकिस्तान में होगा ऐसा एक्शन कि मिट्टी में मिल जाएगा आतंक अखिलेश यादव ने लोगों से कर दी खास अपील
पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों को नाकाम करने के बाद भारतीय सेना द्वारा सेना मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों पर हमला किया है और इसके साथ ही कराची बंदरगाह पर धमाकों की खबर है. वहीं भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें.सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है. हम सब देश के साथ हैं! सकंट का समय समझदारी की और भी अधिक माँग करता है. सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें.ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं. अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदाराना व्यवहार करें. स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें. आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं. जय हिंद!”

