February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में अर्दली रूम किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में अर्दली रूम किया गया।

आज दिनांक 09.05.2025 को शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई । इस अवसर पर पुलिस लाइन्स सुलातनपुर में शाखाओं से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई एवं पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। महोदय द्वारा अधिकारियों को लंबित विभागीय कार्यों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अनुशासन, ड्रेस कोड, कार्यालयीन व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न मदों में स्वयं पहुंचकर निरीक्षण कर साफ-सफाई आदि के सम्बन्धि निर्देशित किया गया।

साप्ताहिक परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *