February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं पालन हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत कुल 2238 पर हुई कार्रवाई

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं पालन हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत कुल 2238 चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानो द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना रहा ।

आज दिनांक 08.05.2025 को जनपद में चेकिंग अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना इत्यादि जैसे नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2238 चालान किये गये ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आम नागरिकों से यह अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनपद को एक सुरक्षित यातायात वातावरण प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *