रात के अंधेरे में दूकान पर बिक रहा था आंगनबाड़ी का पुष्टाहार,ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को किया था सुपुर्द, मुकदमा दर्ज
1 min readनौनिहालों के राशन पर डाका डालने वालों के खिलाफ खंडासा पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
रात के अंधेरे में दूकान पर बिक रहा था आंगनबाड़ी का पुष्टाहार,ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को किया था सुपुर्द
अमानीगंज -अयोध्या
रात के अंधेरे में सुल्तानपुर जिले का सरकारी पोषाहार पडोसी जनपद अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधारी बाजार में बिकने आया था। जहां ग्रामीणो की सजगता से पोषाहार व खरीद्दार दोनो को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। बल्दीराय ब्लॉक के पूरे कन्हई गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों एवं धात्री महिलाओं में वितरित किया जाने वाला दलिया,रिफाइंड वितरित न कर उसे जूट के 11 बोरे में भरकर खंडासा क्षेत्र के सिधारी बाजार में एक दुकान पर बेचने के लिए लाया गया था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। और इसकी सूचना चौकी इंचार्ज खंडासा गोविंद अग्रवाल को दी सूचना पाते ही गोविंद अग्रवाल अपने हमराही सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर पोषाहार बिकने जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए माल को बरामद कर थाना खंडासा ले आए।

