February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का जन्मदिन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर, अयोध्या

उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 56 वां जन्मदिन मिल्कीपुर में भाजपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने जन्मदिन का केक काटा और डिप्टी सीएम के दीर्घायु होने की मंगल कामना किया। इस मौके पर राज्य मंत्री ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौर्य जी एक कर्मठ नेतृत्व कर्ता है।इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते इन्होने पार्टी हित मे अनेकों महत्वपूर्ण योगदान दिए । देश और प्रदेश में अति पिछड़ा, शोषित और वंचितों वर्ग के मसीहा ही नहीं अपितु सर्वसमाज के सर्वमान्य नेता हैं, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपना अतुलनीय योगदान दिया है उनका राजनीतिक जीवन भाजपा की रीतियों और नीतियों को समर्पित है।कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश शक्तिशाली हुआ है। 15 दिनों के अंदर ही पहलगाम में पर्यटकों पर सुनियोजित हमला कर धर्म पूँछकर हत्यारे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जन्मोत्सव कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के सभापति प्रेम सिंह शाक्य,पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के आयोजक अजीत मौर्य ने बताया कि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।उसके बाद शाम को मुख्य अतिथि जशवंत सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन मौर्य एवं संचालन मुकेश प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश ओझा,अजीत जायसवाल, विवेक पांडेय, राम सजीवन मिश्रा, अरुण गुप्ता, अनुराग सिंह, धर्मचंद मौर्या विनोद कुमार पासवान, विजय कुमार शुक्ला, मो अकरम, शिवम विक्रम सिंह, सरवन सिंह, अमरनाथ पांडेय, स्वामीनाथ,पंकज कौशल समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *