घर में झाडू लगा रही महिला को विधुत करंट लगने से हुई मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
1 min readबांदा

जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव में एक दुखद घटना सामने आई। गुरुवार सुबह 5 बजे मधू नाम की महिला अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान वह लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गई।
दरवाजे के ऊपर से गुजर रहा बिजली का कटा तार दरवाजे को छू रहा था। इस वजह से पूरे दरवाजे में करंट उतर गया था। मधू के दरवाजे को छूते ही उसे तेज करंट लगा।
परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मधू को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति दिनेश ने घटना की पूरी जानकारी दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की विधिक करवाई शुरू ।
