February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति की टीम ने द्वारा डॉ० गिरीश जी का किया भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

डॉ० गिरीश भाई के बांदा आगमन पर गौ रक्षा समिति ने किया भव्य स्वागत, गौ सेवा से संबंधित हुई विशेष वार्ता

बांदा

जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी दी कि बांदा जनपद में मंगलवार को डॉक्टर गिरीश भाई जोकि समस्त महाजन के ट्रस्टी हैं, का बांदा आगमन हुआ। डॉक्टर गिरीश भाई का आगमन मुंबई से हुआ। उनके आगमन पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति की टीम ने उनका बड़ा ही भव्य स्वागत किया तथा फूल-माला पहनाकर एवं राधा-कृष्ण का मोमेंटो चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ोखर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तिंदवारा की संचालित अस्थाई गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गिरीश भाई ने गौ संवर्धन और गौशालाओं को स्वावलंबित बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभ दिलाए जाने हेतु आश्वासन भी दिया और कहा कि बहुत जल्द ही बांदा जनपद की विभिन्न गौशालाओं को स्वावलंबी कार्य योजना से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गौशाला का भ्रमण किया एवं गौवंश की उचित व्यवस्थाओं तथा उनके स्वास्थ्य को देखा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान गौ माता की पूजा अर्चना की तथा गुड़, चना और ककड़ी खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उपस्थित गौ रक्षा समिति के तमाम पदाधिकारियों ने उनका एक-एक करके स्वागत किया। इसी दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे का भी आगमन हुआ जिसपर पूरी समिति ने उनका भी अभिवादन किया एवं फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। समिति के जिलाध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों से गौशालाओं से संबंधित जानकारी दी और व्यवस्थाओं के मद्देनजर तथा अपनी टीम की क्रियाशीलता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गौ रक्षा समिति बांदा की पूरी टीम लगातार ही गौ सेवा में तत्पर है तथा उचित व्यवस्थाओं हेतु लगातार ही निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इस पर अतिथियों ने जिलाध्यक्ष के सुंदर कृत्य और उनकी टीम का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संतराम राजपूत जिला सहप्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला सहसंयोजक संतोष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष महेश धुरिया जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति तहसील अध्यक्ष नरैनी सोनू करवरिया
, बबेरू तहसील अध्यक्ष प्रभंजन कुमार पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन द्विवेदी अतर्रा अध्यक्ष महेश कचेर सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *