श्री श्याम ज्वेलर्स का हुआ भव्य उद्घाटन
1 min readअयोध्या

हैरिंग्टनगंज में श्री श्याम ज्वेलर्स का हुआ भव्य उद्घाटन
हैरिंग्टनगंज के चिखड़ी चौराहा मोतीगंज संपर्क मार्ग पर श्री श्याम ज्वैलर्स का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया हैरिंग्टनगंज के शाखा प्रबंधक कौशल किशोर और फील्ड अफसर अमितेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पंडित राम प्रगट मिश्रा ने विधिवत पूजा के साथ श्री सत्यनारायण कथा का पाठ किया। दुकान के संचालक राधेश्याम अग्रहरि ने मुख्य अतिथि को श्री गणेश प्रतिमा भेंट की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चीखड़ी वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पारा ताजपुर रामबरन मिश्रा, सांभर सिंह, महेश गुप्ता, राम धीरज तिवारी, राजाराम तिवारी, धर्म चंद्र अग्रहरी सहित बाजार और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
