February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ,स्वयं सहायता समूह ने पहुंचाई खाद्य सामग्री

1 min read
Spread the love

वीरांगना ऊदा देवी स्वयं सहायता समूह ने पहुंचाई मदद

मिल्कीपुर (अयोध्या)

मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खानपुर बरिया निसारू में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित हुए सात दलित परिवारों को सामाजिक संस्था ने सहायता प्रदान किया है। शुक्रवार शाम को वीरांगना ऊदा देवी पासी स्वयं सहायता समूह मजनाई की ओर से प्रत्येक परिवार को 15 किलो चावल, 10 किलो गेहूं और 1000 रुपये की नगद सहायता दिया गया।अग्निकांड पीड़ितों में शामिल जगदीश प्रसाद, ज्ञानपति, आसाराम, मंसाराम, राम अवतार, अंशिका और सुनील के परिवारों को यह सहायता प्रदान की गई। समाजसेवी त्रिलोकी नाथ पासी ने बताया कि अग्निकांड के एक सप्ताह बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को कोई मदद नहीं मिली है, जबकि स्थानीय लोग पीड़ितों की खुलकर मदद कर रहे हैं। इस मौके पर समूह अध्यक्ष ज्योति बाला, समूह सखी तारा देवी, बैंक सखी ज्योति चौहान, राज पासवान, कोटेदार राजेश पांडेय, आशा, सरोज और अश्वनी रावत सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *