February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क किनारे गढ्ढे में पलटी कई सवारियां हुई घायल

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में आज सुबह बस संख्या यूपी 70 बीटी 8944 जो बांदा से बबेरू की ओर जा रही थी कि तभी मुरवल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिसमें कुछ सवारियों को चोटें आयी हैं। सभी घायलों को तत्काल प्रभाव से इलाज हेतु सीएचसी बबेरू भिजवाया दिया गया है।वही हादसे में किसी प्रकार की जनहानि अभी तक नहीं हुई है। मौके पर सूचना मिलते ही सीओ सौरभ सिंह सहित पुलिस प्रशाशन पहुंच गया है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है

वही सीओ सौरभ सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज सुबह बांदा से बबेरू की तरफ से आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई जिससे लगभग एक दर्जन सवारियां घायल हो गई हैं सभी घायलों को इलाज हेतु सीएससी में भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *