भीषण गर्मी में गांव में पीने का पानी के लिए परेशान ग्रामीण के लोग योगी सरकार के सारे दावे फेल
1 min readबांदा


ग्राम पंचायत अछरौंड़ में पानी के लिए हाहाकार
हर घर नल हर घर जल जैसी नमामि गंगे परियोजना दम तोड़ती नजर आ रही है।
एक तरफ सरकार आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है क्या पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए आम जनता को दर दर भटकना पड़ेगा या फिर इस भयावह स्थिति से निजात मिलेगी? हर घर नल हर घर जल योजना की पोल खोलता अछरौंड़ ब्लॉक के अंतर्गत बड़ोखर खुर्द जनपद बांदा ग्रामीणों का कहना है कि आधी ग्राम पंचायत में अभी तक नल ही नहीं लगे , कुछ लगे भी है तो केवल और केवल शोपीस बने है जगह जगह आर सी सी में गड्ढे नल लगाने के लिए छोड़ दिए हैं ऐसे में ग्रामीणों की प्यास कैसे बुझेगी।
ग्राम पंचायत के राम नारायण शुक्ला, भारत प्रजापति,मोहन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के लोग भीषण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायतपत्र देकर क ई बार अवगत कराया है पर जिम्मेदार क्यों नहीं इस ओर ध्यान दें रहे हैं ग्रामीणों की मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर इस इस पेयजल समस्या को ठीक कराये।
