March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी बाँदा जे०रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुनते हुए एक फरियादी द्वारा महोखर में भूमि के अंश निर्धारण किये जाने के प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित लेखपाल को चेतावनी देते हुए दो दिन के अन्दर के प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने खांईपार निवासियों द्वारा नाली सफाई कराये जाने तथा कल्याणपुर के लोगों द्वारा जल भराव की समस्या से निजात हेतु नाली का निर्माण कार्य कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बॉदा को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूमि पैमाइश के मांमलों में दोनो पक्षों के साथ मौके पर स्थलीय समस्या का निस्तारण करते समय फोटो एवं आवश्यक साक्ष्य रखे जायें।
उन्होंने मण्डी में दुकानों में अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, डीएफओ अरबिन्द कुमार, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *